Friday, September 19, 2014

facebook post - 19.9.14

My Painting :

Title : Nirvana by Buddha
Material : Oil pastels on canvas board
Year : 2012
technique : free hand
size : 21' x 15'
 


facebook post - 19.9.14

आजकल विजय बाबा धीरे धीरे क्षेत्रीय साहित्य अकादेमी की पत्रिकाओ में छपने लगे है . पहले कर्नाटक साहित्य अकादमी , अब हरियाणा साहित्य अकादमी .... सिलसिला यूँ ही जारी रहे तो वो दिन दूर नहीं कि मरने के पहले विजय बाबा को साहित्य अकादमी और ज्ञानपीठ अवार्ड मिल ही जाए ..... का कहते हो Mahfooz Ali और Shayak Alok ..भाया ::P    वैसे ये एक wishful thinking है विजय बाबा उर्फ़ मुंगेरीलाल के हसीन सपने   

Wednesday, September 17, 2014

facebook post - 18.9.14 कृष्णं वन्दे जगतगुरु !!!

पिछले ३० सालो से एक बन्दे को समझने की कोशिश कर रहा हूँ .पर लगता है कि इस जन्म में उसे समझ नहीं पाऊंगा ! वो है कृष्ण !!!

कभी वो गोकुल का नटखट बालक है तो कभी वो महाभारत का निर्मम war moderator !
कभी वो राधा का निश्चल प्रेमी है तो कभी वो एक चालबाज राजनीतिक !
कभी वो मित्रो का मित्र है तो कभी वो दुश्मनों का दुश्मन !
कभी वो मानव है तो कभी भगवान !

वो अपने आप में एक रहस्यदर्शी है . उसे समझना असंभव है !!!

पर हाँ ,जब मैं उसका भक्त बनकर उसकी शरण में जाता हूँ तो सारे द्वार खुल जाते है और फिर कुछ भी समझने को बाकी नहीं रहता ! वो मेरे और मैं उनका !!!

कृष्णं वन्दे जगतगुरु !!!

कृष्ण का ये स्केच विजय बाबा ने बनाया है : एक भक्त की अपने प्रभु को भेंट !!





facebook post - 15.9.14

My Dear Friends , 

Let me tell you that , it is only your silence which will bring you closer to GOD !
Learn the art of accepting more , learning more , listening more. 

In return : GOD will listen to your silence prayers ! 

Please follow the doctrine of silence. Nothing more is more audible than this !
GOD bless you !
Pranaam

Much Love, Light, Hugs, Prayers and Blessings !
Always yours
Vijay


facebook post - 15.9.14

दोस्तों , 
एक और खुशखबरी ! 

पिछले दिनों मुझे गायकी के लिए मोहम्मद रफ़ी नेशनल सिंगिंग अवार्ड [ Mohd. Rafi National Award for Excellence in Singing -2014 ] मिला है ! 

बहुत कम दोस्त जानते है की लिखने पढने से पहले मैं गाना ही गाता था .In fact मेरी पहली पहचान ही मेरी आवाज़ है . स्कूल और कॉलेज में गाते गाते ....अब हर जगह गाते ही रहता हूँ . बस गाने याद नहीं रहते अक्सर मैं अपने दोस्तों को [ Ashok Gupta , Sakhi Singh ,Mayur Sharma , Dev Bhardwaj , Vijay Tiwari , Bavaal Hindvee , और भी कई दोस्त है ] फ़ोन करके अपनी आवाज़ में गाने सुनाता हूँ . ये दोस्त मेरी आवाज़ को सहन करने के अलावा तारीफ भी करते है !

वैसे इस दुनिया में मेरी आवाज की सबसे पहली प्रशंशक मेरी मां ही थी .

मैं आप लोगो को अपनी आवाज़ में गाया एक गाना सुनाता हूँ . उसका लिंक नीचे दिया है. मैं गायकी में कुछ नया करना चाहता था . इस गाने में वो एक्सपेरिमेंट किया है . ओरिजनली ये गाना बहुत फ़ास्ट ट्रैक पर है . लेकिन मैंने इसके track tempo को slow down किया . गाने में vocal / voice modulations and variations लाया , रिदम को बदला . voice को cave इको इफ़ेक्ट दिया ...गाने में भरपूर मेलोडी और सकून है ! मैं इसी तरह से कुछ सिलेक्टेड गानों को अपने अंदाज़ में गाकर एक अल्बम बनाना चाहता था , पर उसके लिए अब पैसे नहीं है . खैर कोई नहीं जी ....... कभी न कभी वो भी सपना सच हो जायेंगा .

खैर जी .अब इसके पहले कि मैं और इमोशनल हो जाऊं , आप लोग तो बस बधाईयाँ खडकाना शुरू करो ....और जानदार विजय की शानदार आवाज की तारीफ भी करना , ठीक है दोस्तों

आपका अपना
विजय

https://www.youtube.com/watch?v=wy9MefMo4RQ

facebook post - 16.9.14

दोस्तों , कभी कभी कुछ बाते ऐसी हो जाती है कि लगता है ,सबसे बड़ा पुरस्कार मिल गया .

पिछले दिनों मैंने BSF के लिए "आत्महत्या " नाटक लिखा था . उसे पढने के बाद मुझे कई फ़ोन आये और कई कलाकारों ने उसे प्ले /मंचन करने के लिए मुझसे अनुमति मांगी . जो मैंने सहर्ष दे दी.

फिर एक दिन एक फ़ोन आया . भोपाल के चिंगारी ट्रस्ट से ! उन्होंने कहा कि मैं उनके लिए एक नाटक लिखू ,जो कि भोपाल गैस ट्रेजिडी पर हो . फिर उन्होंने कहा कि उस पर उनके ट्रस्ट के विकलांग बच्चे जो कि भोपाल गैस काण्ड के पीडीत है ,काम करेंगे . सुनकर मन भीग गया . मैंने तुरत हां कह दी . अब मैं उस पर काम कर रहा हूँ . वो नाटक बन जाए तो भोपाल का ये ट्रस्ट उस पर अपने ट्रस्ट के विकलांग बच्चो से प्ले करायेंगे . और उसकी फिल्म भी बनेंगी ,जिसे वो अपने डोनर्स /दानकर्ताओ से शेयर करेंगे और उनके ट्रस्ट को सहायता मिलेंगी.

अगर मेरे लेखन से इन बच्चो का भला हो जाए , इससे बड़ा अवार्ड और क्या होंगा .

भगवान इनका भला करे और मुझे लिखने का हौसला दे !
आपका अपना
विजय

facebook post - 17.9.14

YES ! YES !! YES !!!