Showing posts with label life. Show all posts
Showing posts with label life. Show all posts

Wednesday, September 17, 2014

facebook post - 18.9.14 कृष्णं वन्दे जगतगुरु !!!

पिछले ३० सालो से एक बन्दे को समझने की कोशिश कर रहा हूँ .पर लगता है कि इस जन्म में उसे समझ नहीं पाऊंगा ! वो है कृष्ण !!!

कभी वो गोकुल का नटखट बालक है तो कभी वो महाभारत का निर्मम war moderator !
कभी वो राधा का निश्चल प्रेमी है तो कभी वो एक चालबाज राजनीतिक !
कभी वो मित्रो का मित्र है तो कभी वो दुश्मनों का दुश्मन !
कभी वो मानव है तो कभी भगवान !

वो अपने आप में एक रहस्यदर्शी है . उसे समझना असंभव है !!!

पर हाँ ,जब मैं उसका भक्त बनकर उसकी शरण में जाता हूँ तो सारे द्वार खुल जाते है और फिर कुछ भी समझने को बाकी नहीं रहता ! वो मेरे और मैं उनका !!!

कृष्णं वन्दे जगतगुरु !!!

कृष्ण का ये स्केच विजय बाबा ने बनाया है : एक भक्त की अपने प्रभु को भेंट !!





facebook post - 15.9.14

My Dear Friends , 

Let me tell you that , it is only your silence which will bring you closer to GOD !
Learn the art of accepting more , learning more , listening more. 

In return : GOD will listen to your silence prayers ! 

Please follow the doctrine of silence. Nothing more is more audible than this !
GOD bless you !
Pranaam

Much Love, Light, Hugs, Prayers and Blessings !
Always yours
Vijay


Wednesday, September 3, 2014

facebook post - 4 - 03.09.14

अनुत्तरित प्रश्न - २

छुआछूत / अश्पृश्यता /दलितों का अपमान और उनके खिलाफ अन्याय / racism  ये सब बाते दुनिया से कब खतम होंगी .

हम सब इतनी बड़ी बड़ी बाते करते है लेकिन इनका दुःख आज तक दूर नहीं हुआ है .

गांधी ने इन्हें हरिजन कहा था . आम्बेडकर ने इनके लिए एक आन्दोलन खड़ा किया लेकिन इनपर आज भी गाँवों में अत्याचार होते है . और ये सिर्फ भारत में हो ऐसा नहीं है सारी दुनिया में रंग और नस्ल के कारण लोग अलग अलग हो जाते है .

हम सब को सिर्फ ये सोचना है कि हम सब एक ही है , अलग अलग नहीं है .

सोचिये और अमल में लाईये
आपका
विजय